Business News

ग्रैनुएल्स इंडिया फेयरफैक्स काउंटी फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और विकास, निर्माण परिचालन में $35 मिलियन निवेश करेगी, रोजगार के 102 मौके बनाएगी

Business Wire India

गवरनर टेरी मैकऑलिफ ने आज एलान किया कि एकीकृत फार्मास्य़ूटिकल कंपनी ग्रैनुएल्स इंडिया लिमिटेड, पूर्ण स्वामित्व वाली अपनी सहायिका, ग्रैनुएल्स फार्मास्यूटिकल्स इंक में $35 मिलियन का निवेश करेगी ताकि फेयरफैक्स काउंटी में फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और विकास तथा निर्माण की अपनी क्षमता का विस्तार कर सके। 102 नए रोजगार पैदा करने वाली इस परियोजना के लिए वर्जीनिया ने सफलतापूर्वक न्यूजर्सी का मुकाबला किया। 2014 में कंपनी ने $15 मिलियन का निवेश किया था ताकि पूर्ण स्वामित्व वाली सहायिका के परिचालन की स्थापना कर सके। तब रोजगार के 75 मौके तैयार हुए थे।
 
फेयरफैक्स काउंटी इकनोमिक डेवलपमेंट अथॉरिटी के प्रेसिडेंट और सीईओ, गेराल्ड एल गॉर्डन, पीएचडी ने कहा, “दि फेयरफैक्स काउंटी ईडीए ने ग्रैनुएल्स इंडिया को यहां अपनी उपस्थिति तैयार करने में सहायता देते हुए बेहद खुशी महसूस की थी। अब यह घोषणा कई तरह से महत्वपूर्ण है।” उन्होंने आगे कहा, “ग्रैनुएल्स इंडिया यहां फार्मास्यूटिकल निर्माण और अनुसंधान में जो काम कर रहा है वह इस बात का बढ़िया उदाहरण है कि यहां लाइफ साइंस उद्योग तेजी से बढ़ रहा है और कंपनी अन्य 400 विदेशी स्वामित्व वाली कंपनियों के साथ है जिन्होंने अमेरिका में विस्तार के लिए फेयरफैक्स काउंटी का चुनाव किया है।”
 
ग्रैनुएल्स इंडिया लिमिटेड का मुख्यालय हैदराबाद, भारत में है। कंपनी सक्रिय फार्मास्यूटिकल अवयवों, फार्मास्यूटिकल फॉर्मूलेशन इंटरमीडिएट्स और तैयार खुराक का निर्माण करती है जिसका वितरण रेगुलेटेड और अर्ध रेगुलेटेड बाजारों में ग्राहकों को किया जाता है। ग्रैनुएल्स इंडिया फेयरफैक्स काउंटी के चैनटिली एरिया में एक लाख वर्ग फीट की एक इकाई में काम करती है। कंपनी उत्पाद तैयार करने के लिए अनुसंधान और विकास कर रही है और इसका इरादा इस जगह पर भी उत्पादों का निर्माण करने का है। 
 
ग्रैनुएल्स इंडिया लिमिटेड की एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट प्रियंका चिगुरुपति ने कहा, “अमेरिका में विकास और निर्माण उपस्थिति स्थापित करना, अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को मजबूत करने पर खास ध्यान देते हुए एक कंपनी के रूप में हमलोगों का  पहला कदम था।” उन्होंने आगे कहा, “फेयरफैक्स काउंटी में विस्तार की अपनी योजनाओं को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। यहां बहुत सारी अनछुई संभावना है तथा बेहद शिक्षित और तकनीकी कौस पर जानकार कार्य बल, विश्वसनीय सुरक्षा, विविधतापूर्ण सुविधाएं और अपने किस्म की अनूठी संरचना है। इनमें डल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, पोर्ट ऑफ वर्जीनिया और पास ही में विस्तारित मेट्रोरेल शामिल है।”
 
दि वर्जीनिया इकनोमिक डेवलपमेंट पार्टनरशिप ग्रैनुएल्स द्वारा इसकी वर्जीनिया जॉब्स इनवेस्टमेंट प्रोग्राम के जरिए रोजगार की नई संभावना बनाने का समर्थन करेगा। सरकार से आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाला वीजेआईपी कंसलटेटिव रोजगार के नए मौके मुहैया कराने या कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने की गतिविधि की सहायता के लिए प्रौद्योगिकीय परिवर्तन करने वाली कंपनियों को सेवाएं और फंडिंग मुहैया कराता है। 
 
टाइम पत्रिका ने फेयरफैक्स काउंटी को हमारे समय की, “महान आर्थिक सफलता की कहानियों में से एक कहा है।” कारोबार विकास और नवीनता फेयरफैक्स काउंटी को अधिवासियों के जीवन की गुणवत्ता में योगदान करने वाली देश की टॉप रेटेड स्कूल प्रणाली और अन्य सार्वजनिक सेवाओं को फंड करने में सहायता करती है। फेयरफैक्स काउंटी कारोबारों को अपने किस्म की अनूठी दूरसंचार संरचना, वाशिंगटन डल्स अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के जरिए अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच, एख जीवंत निवेश पूंजी  समुदाय और बेहद कुशल, सुशिक्षित कार्यबल की पेशकश करता है।
 
पुरस्कार प्राप्त फेयरफैक्स काउंटी इकनोमिक डेवलपमेंट अथॉरिटी फेयरफैक्स को एक कारोबारी और टेक्नालॉजी केंद्र के रूप में बढ़ावा देता है। एफसीईडीए साइट लोकेशन और कारोबार विकास में सहायता के साथ काउंटी और राज्य सरकार की एजेंसियों से कनेक्शन की पेशकश करता है ताकि कंपनियों को फेयरफैक्स कौंटी में स्थापित होने और विस्तार करने में सहायता मिले। इसके अलावा, फेयरफैक्स काउंटी के सबसे बड़े बिजनेस डिस्ट्रिक्ट टायसंस कॉर्नर में मुख्यालय होने के साथ-साथ एफसीईडीए के विपणन कार्यालय सात महत्त्वपूर्ण ग्लोबल बिजनेस सेंटर - बैंगलोर, बर्लिन, लंदन, लॉस एंजिल्स, सियोल और तेल अवीव में हैं। à¤à¤«à¤¸à¥€à¤ˆà¤¡à¥€à¤ को फेसबुक (Facebook) ट्वीटर (Twitter) और लिंक्डइन (LinkedIn) पर फॉलो करें।
 
स्रोत रूपांतर businesswire.com पर देखें: https://www.businesswire.com/news/home/20170521005103/en/
 
संपर्क :
एफसीईडीए
एलन फॉग्ग, +1 703-790-0600 (कार्यालय)
+1 571-213-5065 (मोबाइल)
afogg@fceda.org
या
ग्रैनुएल्स इंडिया
प्रियंका चिगुरापति, +1 973-906-1731
pchigurupati@granulesindia.com